जनगणना ड्यूटी का इनाम: धमधा के शिक्षकों को मिलेंगे 10 दिन EL और ड्यूटी सर्टिफिकेट, तहसीलदार ने दिया भरोसा
धमधा, 22 जून 2026: भीषण गर्मी में 1 मई से 2 जून तक 33 दिन लगातार जनगणना करने वाले शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ शिक्षक मोर्चा धमधा की पहल पर तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ने सभी प्रगणक और पर्यवेक्षकों को कर्तव्य प्रमाण पत्र और 10 दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश (EL) देने का आश्वासन दिया है।
क्या हुई चर्चा?
आज मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार महोदया से मुलाकात कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन की बधाई दी। इसके बाद भीषण गर्मी में राष्ट्रीय कार्य करने वाले शिक्षकों का मुद्दा उठाया।
तहसीलदार महोदया ने शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ जिले की तर्ज पर धमधा में भी जनगणना ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। साथ ही नियमानुसार अनुपातिक 10 दिन का अतिरिक्त EL का आदेश भी जल्द निकालने का भरोसा दिया।
मोर्चा की मांग:
संघ ने आग्रह किया कि आदेश अतिशीघ्र जारी किया जाए ताकि शिक्षकों को समय पर लाभ मिल सके। मोर्चा ने तहसीलदार के सकारात्मक रुख के लिए आभार भी जताया।
मौजूद पदाधिकारी:
इस दौरान मदन साटकर, युवराज साहू, संजय शर्मा, उत्तम ठाकुर, माधो चेलक, डाम्हर साहू, प्रदीप राजपूत, घनश्याम देवांगन, धार्मिक सर सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


