टीएस सिंहदेव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर की सीमा से लेकर मुख्य बाजार तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन और शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने इतवारी बाजार स्थित शीतला मंदिर के सामने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ सिंहदेव का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद टीएस सिंहदेव जिंदाबाद और यशोदा नीलांबर वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र इतवारी बाजार में स्वागत का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर मालाओं से सिंहदेव का अभिनंदन किया। इस दौरान नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक चर्चा भी की गई और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। स्वागत कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरमौर, पूरन सारथी, यतेंद्रजीत सिंह, शेखर दास वैष्णव, भूपेंद्र वर्मा, सूर्यकांत यादव, महेश यादव, उमेश साहू, विनोद सिन्हा, रतन सिंगी, रवींद्र सिंह गहरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला कार्यकर्ताओं और युवा विंग के सदस्यों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।


