पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर का आनोखा प्रदर्शन ,नांगर जुड़ा में फंदाकर मोटरसाइकिल को खिंचा
हेमंत उमरे/ धमधा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान अनोखा दृश्य देखने को मिला। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज पटेल बाइक को पेट्रोल पंप तक धक्का देते हुए पहुंचे। यह प्रदर्शन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध था। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर बैला जोड़ा को गले में फांदकर बाइक खींचते हुए पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर महंगाई के विरोध में अनूठा प्रदर्शन किया।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है और गरीब व मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

जिला प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में किसान पहले से खाद की समस्या से जूझ रहे हैं और अब डीजल की महंगाई ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि यह समय कृषि कार्यों और ट्रैक्टर संचालन का सबसे अहम सीजन होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को पूरी तरह विफल बताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन से लेकर रोजमर्रा की सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है। शिवकुमार वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर लगातार सड़क पर संघर्ष करती रहेगी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दानेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी, जिला प्रवक्ता रजत नायक, जितेंद्र वर्मा, ज्वाला साहू, रामकुमार पटेल, प्रह्लाद पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कसर, परखद पटेल, संतलाल बंजारे, हिम्मत ढीमर, बंटी वैष्णव, अरुण साहू, देवेंद्र चंदेल, योगेश साहू, रेवा बंजारे, यगेंद्र दिल्लीवार, धर्मेंद्र साहू, सुमंत ताम्रकार, निर्मल जैन, आरिफ कुरैशी, अग्नू पाल, चंद्रशेखर वर्मा, डामन वर्मा, देवनाथ सोनकर, टीकाराम उमरे, त्रिलोकी पटेल, संतोष साहू, ठाकुर राम, लुमेश्वर पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज पटेल, अमित पटेल, राजेश मानिकपुरी, कलीम मोहम्मद कुरैशी, होरीलाल साहू, देवेंद्र साहू, अरुण साहू, रोमन साहू, दुलेश्वर साहू, विनोद पटेल, देवनाथ सोनकर,परमेश्वर यादव,धनेश्वर यादव, पारखत पटेल, चेतन कश्यप,लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, निर्मल जैन, श्रवण साहू, ललित सोनकर, प्रहलाद यादव, विजय ढीमर, हीरा लाल साहू, विनोद पटेल, त्रिलोकी पटेल, हीरा लाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

