बोरी लिटिया भाजपा मंडल में युवा मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व पूरा करने पर दिनेश पटेल ने जताया आभार
बोरी/ आज दिनांक 22/03/26 को भाजपा मंडल बोरी लिटिया के युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने अपने कार्यकाल का पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व को पूरा करने में सभी का पूर्ण सहयोग मिला, जिसके लिए वह सभी का आभारी हैं।
श्री दिनेश पटेल ने भावुक होते हुए कहा, "आप सभी के सहयोग और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। आप सभी ने मुझे जो सम्मान और प्यार दिया है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।"
दिनेश पटेल ने बताया कि उनके साथ महामंत्री के रूप में काम करने वाले भाई राहुल उमरे जी को नया युवा मोर्चा अध्यक्ष और भाई नकुल साहू को महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रदेश और जिला के अनुमोदन से इनकी नियुक्ति हुई है।
दिनेश पटेल ने नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाई राहुल उमरे और महामंत्री नकुल साहू,मोर्चा जिला मंत्री भाई राजेंद्र पटेल एवं जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल जी अन्य दायित्वों में भोमराज जैन,जोहन वर्मा अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि वे मंडल के विकास में अपना योगदान देंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने नए दायित्व को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे।"


