युवा कांग्रेस जिला महासचिव पद पर सत्यम उमरे ने ठोकी ताल, भारी बहुमत की अपील
धमधा । युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिला महासचिव पद के लिए सत्यम उमरे ने दावेदारी पेश की है। चुनावी पोस्टर जारी कर उन्होंने युवाओं से अपील की है कि उन्हें भारी बहुमत देकर विजय बनाएं।
पोस्टर में सत्यम उमरे का नारा 'युवा सोच, नया जोश, साथ है विश्वास' और 'जीतेगा क्षेत्र जीतेगा विकास' प्रमुखता से दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य एक समृद्ध, सुरक्षित और समावेशी भारत का निर्माण करना है।
कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सत्यम ने कहा कि उनका विश्वास हर व्यक्ति के सम्मान और समान अवसर में है। साथ ही न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के संकल्प पर वह काम करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और युवाओं के सशक्तिकरण को वह अपनी प्रमुख नीति बताएंगे।
सत्यम उमरे ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि "आपका एक वोट - क्षेत्र का सुनहरा भविष्य" तय करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा कांग्रेस को मजबूत कर क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखेंगे। संपर्क: 8462931070
--


