जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने पी एमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी में फहराया तिरंगा

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ पुरे देश भर मे आज देशभक्ति, हर्ष और उल्लास के रंग से सराबोर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने आज पी एमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी में ध्वजारोहण किया और शहीदों तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विर शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहां की 79वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुशासन का रंग भी नज़र आ रहा है। छत्तीसगढ़ स्थापना के गौरवशाली रजत वर्ष में प्रवेश कर चुका है, यहाँ सपने साकार ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है। साथ ही बच्चों हो आज़ादी कैसे मिली और जिसमें हमारे महापुरुष कैसे शहीद हुए उनका योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
तत्पश्चात हाई स्कूल लिटीया,सेन चौक,भाई स्कूल घोठा व अछोली में स्वतंत्रा दिवस समारोह में शामिल हुए।


