धमधा BEO एवं टीम का क्षेत्र के शासकीय शालाओं में सघन निरीक्षण
धमधा/स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमधा अथर्व शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा धमधा विकासखंड के शासकीय शालाओं में सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथर्व शर्मा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू की संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 3 जुलाई 2026 को घोटवानी,डीहपारा, भाठाकोकड़ी, हीरेतरा, खैरझिटी एवं धूमा के शासकीय शालाओं में निरीक्षण किया गया । BEO द्वारा घोटवानी के कक्षा आठवीं के छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम क्रांतिकारियो के बारे में जानकारी दी गयी। पूर्व माध्यमिक शाला घोटवानी में छात्रों का अधिगम स्तर अच्छा पाया गया एवं यहाँ के प्रिंटरिच वॉल की BEO ने प्रंशसा भी की।
यहाँ कार्यरत 6 में से 3 रसोईया अनुपस्थित पाए गए जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया । इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल घोटवानी में कक्षा 12वीं के छात्रों की अंग्रेजी विषय के अध्यापन का निरीक्षण किया गया ।
अंग्रेजी विषय में बच्चे कमजोर पाए गए। इस संबंध में प्राचार्य एवं व्याख्याता को अध्यापन गुणवत्ता को बढ़ाने, कक्षा 9वी से 12 वी के लिए प्रयोगिक कक्षाएं शुरू करने तथा शाला प्रांगण में साफ सफायनहेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला अकोली एवं आगार के नदारद शिक्षको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।
पूर्व माध्यमिक शाला हिरेतरा में कक्षा में खराब प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर कमरों में ट्यूबलाइट लगाने हेतु निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी के बच्चे बहुत अच्छे पाए गए।
इस स्कूल में कक्षा दूसरी से लेकर पांचवी तक के सारे बच्चे हिंदी का पठन कर लेते हैं एवं उन्हें 15 तक का पहाड़ा याद है।
विदित हो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहायक विकास विदित हो कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथर्व शर्मा,
सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा विकासखंड के सभी शालाओं में अकादमिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है।


