अकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
हेमंत पाल जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद घटना परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चेचानमेटा में हुई, जहां खेत में टमाटर की खेती करने गए भूपेंद्र साहू और उनकी पत्नी ज्योति साहू पर आकाशीय बिजली गिर गई।
जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र साहू और उनकी पत्नी ज्योति दोपहर के समय अपने खेत में टमाटर लगाने गए थे। उसी दौरान जिले में तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। खेत में काम कर ही रहे थे कि अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर पड़ी। बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परपोड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के भेजने की तैयारी में है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना ही बताया गया है।


