धमधा थाना क्षेत्र में बड़े पुलिया के पास बड़ा ट्रक हादसा,धमधा पुलिस टीम ने दी मनवाता की मिसाल
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/धमधा थाना क्षेत्र में ट्रक से गिरने से 24 वर्षिय युवक की मौत ।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षिय जामुल निवासी पुनित राम साहु किसी काम से धमधा आया हुआ था, जहां पर उनके ही दोस्त ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर सिरना भांठा धमधा के चावल गोदाम पहुंचा हुआ था जो उसे साथ में ले गया और ट्रक लोड होने के बाद पुनित राहु साहु ट्रक में बैठकर कोडी़या चावल गोदाम जा रहा था तभी अचानक खिड़की से चलती ट्रक से निचे गिर गया ,जो ट्रक की पिछे चक्के की चपेट में उसका सर पुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
धमधा थाना प्रभारी युवराज साहु को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को अपने कब्जे में लिया,इस छत-विक्षत शव को धमधा थाना के आरक्षक आलोक जेना व स्वेत साहु द्वारा आटो में डालकर पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया।
फिलहाल ट्रक ड्राइवर धमधा थाना में सरेंडर कर घटना की पुरी जानकारी दी है।


