एक ही चिता पर हुआ डीहपारा निवासी पति-पत्नी का अंतिम संस्कार,
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ दुर्ग के धमधा क्षेत्र के डीहपारा निवासी समीर जोशी व योगेश्वरी जोशी सड़क दुघर्टना में मौत के बाद आज गृह ग्राम डीहपारा में दोनों की एक साथ अर्थी निकाल कर दोनों पति-पत्नी का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
बता दें कि समीर और योगेश्वरी की शादी एक सप्ताह पुर्व ही हुई थी और दोनो की हाथों की मेहंदी निकली भी नहीं थी ,और भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौके पर मौत है गई। इस घटना से पुरे क्षेत्र में ग़म का माहौल है और समीर के ससुराल पक्ष व परिवार एक साथ मिलकर दोनों का एक ही चिता पर महीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
जिसमें भारी संख्या में दोनों पक्ष के परिजन भारी संख्या में उपस्थित थे।


