मोतिमपुर एनिकट में दोस्तों के साथ नहाने गई युवक डैम में डूबा, एसडीआरएफ की टीम 24 घंटे की भारी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/धमधा के मोतीपुर डैम में एक युवक के साथ हादसा हो गया. एनीकट में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई. बुधवार सुबह यह घटना हुई. आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी धमधा पुलिस को दी और धमधा पुलिस के साथ एसडीआरएफ को सूचना दी. उसके बाद आपदा प्रबंधन टीम पहुंची और युवक 24 घंटे के तलासी के युवक की शव को बाहर निकाला गया गया ।
आपको बता दें कि बिरोदा गांव का हर्ष श्रीवास बुधवार को 11 बजे अपने दो दोस्त साथ नहाने के लिए मोतीपुर नदी एनीकट के पास गया था. नहाते समय हर्ष का पैर फिसल गया और नदी के बहाव मे बहने लगे, जिसे देख हर्ष के दोस्त उन्हें बचाने प्रयास किया लेकिन पानी के बहन के कारण नहीं बचा पाया और हर्ष श्रीवास नदी के बहाव में बह गया. इस पूरी घटना पर धमधा थाना प्रभारी युवराज साहू ने बताया कि धमधा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. नदी में गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया. और 24 घंटे की भारी मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया और पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस इस घटना से पुरे आसपास के गांव में मातम पसरा हुआ है।


