ठेलका चौक के पास भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में दो घायल
हेमंत उमरे/ धमधा थाना क्षेत्र के ठेलका चौक स्थित इंडिया पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की पहचान चंदन यादव, निवासी ग्राम हीरेतारा के रूप में हुई है।
कार सवार रायपुर से खैरागढ़ की ओर जा रहे थे, जबकि चंदन यादव बिडोरी से अपने गांव हीरेतारा लौट रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए धमधा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


