धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार
हेमंत उमरे/धमधा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमधा पुलिस टीम ने क्षेत्र के ठेलका चौक के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 32 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। लंबे समय से अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।
आरोपी राकेश वर्मा को रंगे हाथों पकड़कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


