होली से पहले धमधा पुलिस की सख्ती, 32 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार
हेमंत उमरे/ धमधा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छुहिया नवागांव निवासी सुनील ठाकुर पिता राकेश ठाकुर को 22 पौवा शोले ब्रांड देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
होली को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अवैध शराब बेचने या परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धमधा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की इस मुहिम को आम नागरिकों का भी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।


