राज्यपाल से मिले तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

हेमंत पाल/ छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं डोंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी Jitendra Kumar Sahu ने आज Ramen Deka से सौजन्य भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर चर्चा की।
राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान जितेंद्र साहू ने राज्यपाल रमेन डेका का तेलघानी विकास बोर्ड के पारंपरिक गमछे से सम्मान किया तथा गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों के बीच तेलघानी समाज के विकास, सामाजिक उत्थान, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
जितेंद्र साहू ने राज्यपाल को तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा संचालित गतिविधियों और समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक समरसता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने समाज के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस सौजन्य भेंट को तेलघानी समाज के विकास और सामाजिक मुद्दों को उच्च स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

