छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन धमधा 11 सुत्रीय मांगों को लेकर तीन दिन की हरताल पर रहेंगे

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन धमधा के ब्लॉक माहासचिव युवराज साहु व अन्य पदाधिकारीयो ने आज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हरताल में जाने की जानकारी दी है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आहवाहन पर 11 सूत्रीय मांगो को लेकर फेडरेशन से जुडे विभिन्न संघों / विभिन्न विभागों के समस्त कर्मचारी-अधिकारी (विकासखण्ड धमधा) दिनांक 29.12.2025 से 31.12.2025 तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रर्दशन धरना स्थल दुर्ग में सम्मिलीत होगें।
फेडरेशन की प्रमुख मांगे
1. मोदी की गारंटी अनुसार केन्द्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दिया जाए।
2. मोदी की गारंटी अनुसार डीए एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जी.पी.एफ. खाते में समायोजित की जाये।
3. सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाये।
4. लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाये।
5.प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाये।
6. सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतन दिया जाये।
7. अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।,
8. प्रदेश में कैशलेस सुविधा लागू की जाये।
9. अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाये।
10. दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।
11. सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जाये।


