पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि 101 वीं जयंती पर धमधा में निर्मित अटल परिसर का हुआ लोकार्पण
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आज 25 दिसम्बर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया, गया। सीएम विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनका लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम से अन्य 114 नगरीय निकायो में वर्चुअली जुड़ें। मुख्यमंत्री साय रायपुर के अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर स्थापित अटलजी की मूर्ति का अनावरण और अटल परिसर का लोकर्पण किया इसी के साथ दुर्ग जिला के नगर पंचायत धमधा के गार्डन के पास अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हाथों हुआ। वही इस अवसर पर अटल परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, दुर्ग जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पंचायत अध्यक्ष स्वेता प्रशांत अग्रवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति में अनावरण किया साथ पुष्प माला पहनाकर अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे की नारे से पुरा नगर गुंज उठा ।
इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी, प्रशांत अग्रवाल, राजेंद्र ताम्रकार, नवीन जैन, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट सहित समस्त पार्षद गण, नगर पंचायत स्टाफ, भाजपा पार्टी के पदाधिकारी गण , पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे !


