दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा का जन्मदिन कार्यक्रम
हेमंत उमरे/दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा का जन्मदिन उनके गृहग्राम अरसी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम सुबह से ही पवन शर्मा क्षेत्र के पुरदा सरकारी स्कूल पहुंचे जहां पर बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को अपने हाथों से खीर पुरी बांटे तत्पश्चात अपने ग्रृह ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात कर दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जिसके बाद समग्र विकास योजना अंतर्गत लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक ईश्वर साहू , छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जितेन्द्र साहु विशेष रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर पवन शर्मा सभी कार्यकर्ताओं व ग्रामीण का धन्यवाद ज्ञापित किया।


