धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी चाबी
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/नगर पंचायत धमधा के सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए बने आवासों के लाभर्थियों को चाबी वितरण कर गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया !
जहां 15 नए बने आवासों के लाभर्थियों को चाबी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत नए बने आवासों के कुल 30 लाभार्थियों में से 15 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान चाबी दिया गया है. शेष बचे लाभार्थियों को उनके घर-घर जाकर चाबी देकर गृह प्रवेश कराया जाएगा. मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत कुल 860 लक्ष्य है, जिसमें अब तक 769 लाभार्थियों ने आवास पूर्ण रूप से बना लिए हैं.
जिसे चाबी देकर गृह प्रवेश करा दिया गया है. वही 91 आवास प्रगति पर है लाभार्थियों को जल्द आवास पूर्ण करने को कहा गया है । इस मौके पर पार्षद शशि यादव, कीर्ति देवी ताम्रकार, कुमारी बाई, दीप्ति गुप्ता, संगीता साहू उपस्थित रहे।


