ग्राम मुड़पार में पुल पुलिया निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ दुर्ग जिला के विकासखंड धमधा के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत भांठा कोकड़ी के आश्रित ग्राम मुड़पार में आज
पुल पुलिया निर्माण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस गांव में वर्षों पुरानी मांग थी की नाला में उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाए।पुराना पुल बहुत ही निचे होने के कारण बारिश के दिनों में स्कुली बच्चे व किसान सहित अन्य राहगीरों के लिए बहुत ही मुश्किल भरा रहता था और गांव के लोग गांव में ही कैद होकर रह जाते थे ।
वर्षों बाद आज इस पुल पुलिया निर्माण कार्य का भुमिपुजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,जिसमें उपस्थित हुए, ईश्वर साहू साजा विधायक , पवन शर्मा दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष,श्रीमती प्रीति देवांगन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष , बीरबल पटेल बोरी लिटिया मंडल अध्यक्ष , नीलांबर साहू महामंत्री, सूरज देशमुख महामंत्री , ,राहुल उमरे युवा मोर्चा महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण अधिकारी गण एवं सरपंच श्रीमती नमेश्वरी जितेन्द्र पटेल, व आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के पुर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने पुलिया निर्माण कार्य शुभारंभ पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामीणो को बधाई दी।


