धमधा - हज़रत मामू भांजा शाह दरगाह का सालाना उर्स कव्वाली का जंगी मुकाबला 1 जून को बजरंग चौक में आयोजित किया गया है कार्यक्रम की रुप रेखा गद्दी नशीह नरेन्द्र बाबा उर्फ दीन मोहम्मद ने बताया की यह उर्स बीते 35 सालों से निरंतर सम्पन्न हो रहा है यह 36 वर्ष है हज़रत मामू भांजा शाह की जन्म दिवस पर यह आयोजन किया जाता है जिसमें जाने माने कव्वालों का रखा जाता है इस वर्ष बिहार के जाने-माने अन्तर्राष्ट्रीय कव्वाल शाहरुख शाबरी एवम जाने माने अन्तर्राष्ट्रीय कव्वाला शबनम साहिबा दिल्ली के बीच सीधा मुकाबला होगा 31 को परचम कुसाई,साही संदल जूलूस बाबा के दरगाह से निकाला जाएगा वही बाबाजी की चादर पोशी के बाद 1 जून को कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया है समय रात्रि 10:00 बजे से देर रात तक यह जानकारी नरेंद्र बाबा उर्फ दीन मोहम्मद गद्दी नशीह ने दी
Loading...


